तस्वीर में सिरोही जिले की भावरी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित उपसरपंच हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी समर्थकों के बीच नजर आ रहे हैं।   

सिरोही। सिरोही जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भावरी में उपसरपंच पद के चुनाव में हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी ने जीत दर्ज की। मतदान में उन्हें 29 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी विष्णुराम को 4 मत प्राप्त हुए। इस तरह मुश्ताक अहमद नागौरी ने 25 मतों के अंतर से उपसरपंच पद पर जीत हासिल की। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए।

मतदान के दौरान एक मत खारिज हुआ। मतगणना के बाद हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी को विजयी घोषित किया गया। उपसरपंच निर्वाचित होने के बाद ग्राम पंचायत परिसर में उनका माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

गौरतलब है कि भावरी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर ललित बंसल पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं। अब हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी के उपसरपंच निर्वाचित होने के साथ ग्राम पंचायत को नया नेतृत्व मिला है।

सरपंच ललित बंसल और उपसरपंच मुश्ताक अहमद नागौरी के नेतृत्व में ग्रामीणों को ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Tags: