सिरोही में नशामुक्त युवा अभियान का आगाज, पीएम मोदी करेंगे 10 करोड़ लोगों से संवाद
सिरोही के आबूरोड में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान शुरू होगा, पीएम मोदी 10 करोड़ लोगों से जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
तस्वीर में आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ डायमंड हॉल की इमारत और नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का एक बैनर दिखाई दे रहा है।
सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ डायमंड हॉल में रविवार को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अभियान से देश के 10 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 10 प्रमुख रिट्रीट सेंटरों से भी सीधा संवाद करेंगे। आबूरोड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया और भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ब्रह्माकुमारीज़ डायमंड हॉल में आयोजित यह कार्यक्रम नशामुक्ति अभियान को लेकर महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री का संबोधन और देशभर के केंद्रों से सीधा संवाद मुख्य आकर्षण रहेगा।