शहरी सेवा शिविर: नगर परिषद में लंबित मामलों का त्वरित समाधान

राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और भूमि का मालिकाना हक मिल रहा है।

Update: 2026-07-02 12:32 GMT

तस्वीर में (बाएं से दाएं) शुभम शर्मा को नगर परिषद परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया और अन्य अधिकारियों द्वारा भूमि का पट्टा सौंपते हुए देखा जा सकता है।

राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के जरिए वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित समाधान होने से आमजन का सरकार के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

नगर परिषद परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने इन्द्रा कॉलोनी, बजरिया निवासी शुभम शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा को उनकी भूमि का पट्टा सौंपकर भूमि का स्वामित्व प्रदान किया।

भूमि का पट्टा मिलते ही शुभम शर्मा के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय से अपनी भूमि का पट्टा मिलने का इंतजार था, लेकिन शहरी सेवा शिविर के माध्यम से उनकी यह समस्या सहज और शीघ्रता से हल हो गई। भूमि का स्वामित्व मिलने से भविष्य से जुड़ी अनेक चिंताएं भी समाप्त हो गई हैं।

शुभम शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर गरीब, जरूरतमंद और आम नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के तहत एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाता है।

शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण और सरकारी सेवाओं की आसान उपलब्धता आमजन को राहत देने के साथ-साथ सुशासन की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

Tags:    

Similar News