हिंडौन में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया मदन राठौड़ का जन्मदिन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर हिंडौन में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और सेवा कार्य किए।

Update: 2026-07-02 13:14 GMT

तस्वीर में मंच पर बैठे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान नजर आ रहे हैं।

हिंडौन सिटी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को हिंडौन शहर मण्डल में सेवा दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


मण्डल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्यारदा बालाजी मंदिर में दर्शन कर मदन राठौड़ की लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में कार्यकर्ताओं ने 'अपना घर आश्रम' हिंडौन पहुंचकर प्रभुजनों को फल वितरित किए। वहीं प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सम्पत कोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जारानी, सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित पंजाबी, महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष विक्रम तोमर, हाकिम गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, गुड्डू चौधरी, सोटू गोयल, गणेश कोली, लाडम सोलंकी, गौरव चतुर्वेदी, मोहन सिनेमा, बंटी मावई सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन समाजोपयोगी गतिविधियों के साथ मनाते हुए जनसेवा का संदेश दिया।

Tags:    

Similar News