सवाई माधोपुर जिले में ग्रामीणों के लंबित प्रकरणों और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 19 से 25 सितंबर तक विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत विशेष जन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की सवाई माधोपुर, मलारना डूंगर, खण्डार, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी, बौंली एवं बामनवास सहित 7 पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतवार शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने बताया कि शिविर संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय स्थित सभागार में 19 एवं 22 से 25 सितम्बर को प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित होंगे। शिविरों के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के साथ लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों का मौके पर ही यथासंभव निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

19 से 25 सितम्बर तक कुल 35 शिविर आयोजित होंगे। 19 सितम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की अजनोटी, बन्धा, लोरवाड़ा, जटवाड़ा कलां, सिनोली, सुनारी एवं नींदड़दा ग्राम पंचायत, मलारना डूंगर की फलसावटा, बिच्छीदौना, बहतेड़, भाड़ौती एवं शेषा ग्राम पंचायत, खण्डार की टोडरा फलौदी, दुमोदा, हलोन्दा, रामपुरा, चितारा एवं लहसोड़ा ग्राम पंचायत, चौथ का बरवाड़ा की टापुर, ईसरदा, महापुरा, सारसोप एवं शिवाड़ ग्राम पंचायत, गंगापुर सिटी की महुकलां, छावा, चूली, उमरी, सलेमपुर, हिंगोटिया, खानपुर, बड़ौदा, जाट बड़ौदा, अहमदपुर एवं खूंटला सलोना ग्राम पंचायत, बौंली की बोरदा, मित्रपुरा, उदगांव एवं कुशलपुरा ग्राम पंचायत तथा बामनवास की ग्राम पंचायत अमावरा, बेराडा, बाढ़ मोहनपुर, बरनाला, बाटोदा, भांवरा, भिनोरा एवं सुन्दरी के शिविर संबंधित पंचायत समिति सभागार में आयोजित किए जाएंगे।

22 सितम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत दोंदरी, लोदीपुरा, करमोदा, सूरवाल, छारोदा, मैनपुरा, गोगोर, दोबड़ा कलां एवं मखौली, मलारना डूंगर की कुण्डली नदी, चकबिलोली, गम्भीरा, खिरनी एवं जोलन्दा, खण्डार की छाण, अल्लापुर, बहरावण्ड़ा खुर्द, दौलतपुरा, पाली एवं खण्डेवला, चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा, रवाजंना, बलरिया, भैडोली एवं डिडायच, गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत बूचौलाई, नारायणपुर, हीरापुर, मीनापाड़ा, तलावड़ा, खेड़ाबाढ़ रामगढ़, कुनकटा कलां, बामन बड़ौदा एवं बाढ़कलां, बौंली की ग्राम पंचायत कोड्याई, गोतोड़, गालद कला, झनून एवं लाखनपुर तथा बामनवास की ग्राम पंचायत बिछोछ, बिचपुरी, बिन्जारी, चांदनहोली, डाबर, डूंगरपट्टी, डूंगरवाड़ा एवं सुमेल के शिविर संबंधित पंचायत समिति सभागार में आयोजित होंगे।

23 सितम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत गम्भीरा, घमूण कला, इटावा, रामड़ी, जीनापुर, बोरिफ, सवाईगंज, पचीपल्या एवं आटूनकला, मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत मलारना डूंगर, मकसूदनपुरा, मलारना चौड़, करेल एवं भूखा, खण्डार की ग्राम पंचायत मेई कला, गण्डावर, गोठड़ा, अनियाला, नायपुर, खिदरपुर जादौन एवं तलावड़ा, चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत बिन्जारी, आदलवाड़ा कला, भगवतगढ़ एवं जौला, बौंली की ग्राम पंचायत कोलाड़ा, बांस टोरड़ा, थडोली, जस्टाना एवं मोरण तथा बामनवास की ग्राम पंचायत गण्डाल, घुडला, गोठ, गुर्जर बड़ौदा, जाहिरा, जीवद, ककराला एवं टूण्डिला के शिविर संबंधित पंचायत समिति सभागार में आयोजित होंगे।

24 सितम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा, खटूपुरा, शेरपुर, खिलचीपुर, रांवल, चकेरी, पढ़ाना, खाटकला, बाडोलास एवं जडावता, मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत अनियाला, तारनपुर, ऐबरा, सांकड़ा, भारजा नदी एवं डिडवाड़ा, खण्डार की ग्राम पंचायत गोठबिहारी, बरनावदा, बहरावण्डा कला, अक्षयगढ़ एवं सिंगोर कलां, चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत डेकवा, कुस्तला, रवांजना डूंगर एवं रवांजना चौड़, गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत सेवा, जीवली, श्यारोली, मीनाबड़ौदा, पावटा, फुलवाड़ा, बडोली एवं अमरगढ़, बौंली की ग्राम पंचायत पीपलवाड़ा, हथडोली, निमोद राठोद, पीपलदा एवं बपूई तथा बामनवास की ग्राम पंचायत खेड़ली, कोहली प्रेमपुरा, कोयला, लिवाली, मीना कोलेता, मोरपा एवं नारोली चौड़ के शिविर संबंधित पंचायत समिति सभागार में आयोजित होंगे।

25 सितम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत एण्डवा, ओलवाड़ा, डूंगरी, भूरी पहाड़ी, भदलाव (उलियाना), कुण्डेरा एवं श्यामपुरा, मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत पीलवा नदी, श्यामोली, दोनायचा, कहार उर्फ बड़ागांव, चांदनोली एवं निमोद, खण्डार की ग्राम पंचायत बालेर, कुरेडी, कोसरा, रेडावद, बिचपुरी गुजरान एवं क्यारदा कला, चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत पांचोलास, मई, खिजूरी, झोपड़ा एवं पांवडेरा, गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत पीलौदा, उदेईखुर्द, महानन्दपुर ड्योडा, बगलाई, शिवाला, रायपुर, मेडी एवं नौगांव, बौंली की ग्राम पंचायत बागडोली, हिन्दुपुरा, बड़ागांव सरवर, मामडोली एवं दतूली तथा बामनवास की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा, पिपलाई, रानिला, रिवाली, सांचौली, शफीपुरा, सीतौड़ एवं सुकार के शिविर संबंधित पंचायत समिति सभागार में आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। प्रशासन की ओर से लंबित प्रकरणों और शिकायतों के यथासंभव मौके पर निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया है।

Tags: