तस्वीर में बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर अधिकारी और युवा खिलाड़ी समूह में मौजूद हैं।   

सवाई माधोपुर, 2 अक्टूबर। जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन के संयोजन में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17/19 वर्षीय छात्र वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। विभिन्न मैदानों पर सुबह 6:30 बजे से खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि जीत के बाद खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। खिलाड़ियों ने अपने साथियों को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया और प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह की पारी में पांचों मैदानों पर कुल 39 मुकाबले हुए। समाचार लिखे जाने तक मुकाबले जारी थे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आयोजन टीम की ओर से सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जा रही हैं। खिलाड़ियों एवं उनके साथ आए सदस्यों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आवास, भोजन एवं आवागमन के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं सभी कार्मिकों के लिए शुक्रवार शाम भोजन की व्यवस्था स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री डाक्टर किरोड़ लाल मीना, टीम सदस्य राजेश गोयल, रामहरि चौधरी एवं दीपक मीना की ओर से की गई। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार शर्मा एवं निदेशालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा राउमावि आलनपुर प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने पुनः व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस लाइन मैदान पर 19 वर्ष वर्ग में अलवर ने सिरोही को 39-36, दौसा ने डीग को 20-06, श्रीगंगानगर ने सत्र पर्यन्त देवगढ़ को 33-15 तथा सत्र पर्यन्त उदयपुर ने जालोर को 19-06 से पराजित किया। हनुमानगढ़ ने बीकानेर को 39-18, भीलवाड़ा ने टोंक को 36-18, अजमेर ने फलोदी को 33-22 तथा जयपुर प्रथम ने झुंझुनूं को 47-46 से हराया।

फतेह पब्लिक स्कूल मैदान पर 19 वर्ष वर्ग में उदयपुर ने चित्तौड़गढ़ को 36-18 से हराया। 17 वर्ष वर्ग में झुंझुनू ने चूरू को 62-02, डीडवाना-कुचामन ने दौसा को 39-09, अलवर ने राजसमंद को 22-00, श्रीगंगानगर ने जोधपुर को 53-44, ब्यावर ने करौली को 18-02, सत्र पर्यन्त देवगढ़ ने कोटपूतली-बहरोड़ को 18-13 तथा बीकानेर ने बांसवाड़ा को 35-21 से पराजित किया।

दशहरा मैदान पूर्व में 17 वर्ष वर्ग में खेल छात्रावास सीकर ने भरतपुर र को 42-06 तथा सत्र पर्यन्त सीकर ने सवाईमाधोपुर को 19-06 से हराया। 19 वर्ष वर्ग में खेल सत्र पर्यन्त सीकर ने बूंदी को 23-06 तथा सीकर अकादमी ने राजसमंद को 30-19 से पराजित किया। पाली ने जयपुर द्वितीय को 42-24, 17 वर्ष वर्ग में जैसलमेर ने जयपुर द्वितीय को 32-09 तथा 19 वर्ष वर्ग में बाड़मेर ने डीडवाना-कुचामन को 30-27 से हराया। अंतिम मुकाबले में खेल छात्रावास सीकर ने जैसलमेर अकादमी को 33-23 से पराजित किया।

दशहरा मैदान पश्चिम में 17 वर्ष वर्ग में भीलवाड़ा ने उदयपुर को 56-36, जयपुर ने बांरा को 26-08, बाड़मेर ने खैरथल-तिजारा को 24-07, कोटा ने जोधपुर को 35-11, पाली ने टोंक को 16-06 तथा हनुमानगढ़ ने फलोदी को 24-06 से हराया। 19 वर्ष वर्ग में कोटा ने जोधपुर को 54-35 तथा सीकर ने जैसलमेर को 33-22 से पराजित किया।

सेंट एंसलम स्कूल मैदान पर 19 वर्ष वर्ग में बूंदी ने सलूम्बर को 30-02, बांसवाड़ा ने सवाईमाधोपुर को 48-21 तथा नागोर ने खेरथल-तिजारा को 25-09 से हराया। 17 वर्ष वर्ग में सीकर ने बालोतरा को 14-00, चित्तौड़गढ़ ने बूंदी को 38-05, डूंगरपुर ने डीग को 19-15 तथा नागौर ने जैसलमेर अकादमी ने जोधपुर को 64-04 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न मैदानों पर खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। मुकाबलों को देखने के लिए खेल प्रेमियों में भी उत्साह रहा। तीसरे दिन के लीग मुकाबलों में अलग-अलग टीमों ने अगले दौर में जगह बनाने के लिए दमदार प्रदर्शन किया।

Tags: