तस्वीर में बाईं ओर राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल और दाईं ओर आरोपी विजय सैनी दिख रहे हैं।   

सवाई माधोपुर। कुंडेरा थाना पुलिस ने ग्राम शेरपुर में 75 वर्षीय वृद्ध महिला के पैर में पहने चांदी के कड़े काटकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार किया है। घटना 1 अक्टूबर 2026 की है। पुलिस ने आरोपी विजय सैनी पुत्र कमलेश सैनी, जाति माली, उम्र 20 वर्ष, निवासी शेरपुर, पुलिस थाना कुंडेरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री राकेश राजौरा आरपीएस और पुलिस उप अधीक्षक साइबर थाना सवाई माधोपुर श्री जयप्रकाश अटल के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। कुंडेरा थाना अधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में चौकी गणेश धाम प्रभारी हेमसिंह उप निरीक्षक एवं गणेश धाम जाप्ता ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना के संबंध में 1 अक्टूबर 2026 को रामावतार पुत्र गोपाल, जाति माली, निवासी शेरपुर, पुलिस थाना कुंडेरा, जिला सवाई माधोपुर ने चौकी गणेश धाम पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी मां मथुरी देवी, उम्र 75 वर्ष, घर में अकेली थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पैर में पहने चांदी के कड़े को कटर से काटकर ले गया। कटर से चोट लगने के कारण महिला के पैर में चोट आई, जिसके बाद उन्हें सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट पर पुलिस थाना कुंडेरा में प्रकरण संख्या 179/2026 धारा 309(6), 331(3), 3(5) बीएनएस में पंजीबद्ध कर अनुसंधान हेमसिंह उप निरीक्षक के जिम्मे किया गया। चौकी गणेश धाम प्रभारी हेमसिंह उप निरीक्षक मय चौकी जाप्ता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई तथा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी विजय पुत्र कमलेश सैनी, जाति माली, उम्र 20 वर्ष, निवासी शेरपुर, पुलिस थाना कुंडेरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से अनुसंधान किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कुंडेरा थाना अधिकारी दिलीप कुमार, चौकी गणेश धाम प्रभारी हेमसिंह उप निरीक्षक, कांस्टेबल धनराज 964, कांस्टेबल सत्यवीर 133, कांस्टेबल गोविन्द 773 और कांस्टेबल जीतेल 1563 शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल धनराज 964 की विशेष भूमिका रही।

Tags: