तस्वीर में स्काउट-गाइड सदस्य पौधा लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीछे हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान का जिला मुख्यालय परिसर दिखाई दे रहा है।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य के चकचैनपुरा स्थित जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनकी स्मृति में ‘एक पेड़ भारत माता के नाम’ अभियान के तहत कदम्ब का पौधा लगाया गया।

जिला स्काउट सचिव रूपनारायण गुर्जर ने बताया कि भरतपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त भरत लाल प्रजापत ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक स्काउट-गाइड से एक-एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर (गाइड) अरुणा गौतम, ट्रेनिंग काउंसलर खुशबू कुमावत, मनराज प्रजापत, महावीर कुशवाह सहित राउमावि मानटाउन एवं हम्मीर ओपन रोवर क्रू के रोवर्स-स्काउट्स तथा गीतादेवी अग्रवाल राबाउमावि आदर्श नगर ‘अ’ एवं पद्मिनी ओपन रेंजर टीम की रेंजर्स-गाइड्स उपस्थित रहे।

शहीदों की स्मृति में पौधरोपण के साथ आयोजित यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्काउट-गाइड संगठन की पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता रहा।

Tags: