तस्वीर में हिंडौन सिटी स्थित आशीष मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं नजर आ रहे हैं।

हिंडौन सिटी स्थित आशीष मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश चंद जैन और अध्यक्ष ऋद्धि चंद जैन रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गोपाल जैन, पदम चंद जैन, श्रीपाल जैन, विक्रम जैन, अशोक कुमार शर्मा और श्रीमती विकास शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नरेश चंद जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, ‘सुनियो केसरी के लाल’, ‘बेटी हूं मैं’, शिव तांडव, रामायण और स्पीच सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर सत्र 2025-26 में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र पियूष बंसल को जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर जिला स्तर पर तथा 10वीं की छात्रा खुशबू शर्मा को शहर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस का यह कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर 11:30 बजे तक चला। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि नरेश चंद जैन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य वर्धमान जैन ने आभार वचन प्रकट किए। इसके बाद सभी को बिस्किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा प्रज्ञा गुप्ता और यशस्वी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय से महेश चंद, गिरीश चौहान, शुभम वर्मा, बृजेश नागर, ललित सोनी, मोहित चौहान, दिलीप दिवाकर, रेशु जैन, पूनम जैन, अर्चना जैन, निशा खत्री, पिंकी राजपूत, नीरज सोनी, नीरज गोयल, अमृता कपूर, नेहा अग्रवाल, लक्ष्मी शर्मा, प्रतिमा, देसराज सिंह, प्रभात खण्डेलवाल, भानेश शर्मा, डिम्पल गोयल, आशीष कपूर, अबध रेणु श्री वास्तव, मोना श्रीवास्तव और अंकिता गौड़ सहित शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान ने स्वतंत्रता दिवस आयोजन को विशेष बना दिया।

Tags: