रक्षाबंधन पर रविवार को भी होगी राखी की विशेष बुकिंग, डाकघरों में विशेष काउंटर
रक्षाबंधन पर्व को लेकर सवाई माधोपुर डाकमंडल ने रविवार, 23 अगस्त को भी राखी बुकिंग की विशेष व्यवस्था की है। प्रमुख डाकघरों और उपडाकघरों में विशेष काउंटर के साथ सुरक्षित प्रसंस्करण व वितरण की तैयारी है।
तस्वीर में सवाई माधोपुर स्थित प्रधान डाकघर की इमारत नजर आ रही है, जिसके बाहर गाड़ियां खड़ी हैं।
सवाई माधोपुर डाकमंडल ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रविवार, 23 अगस्त को राखी बुकिंग के लिए विशेष व्यवस्था की है। डाकमंडल अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में राखी बुकिंग पर नियमानुसार छूट का प्रावधान भी रहेगा।
रविवार को प्रधान डाकघर सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन, करौली एमडीजी सहित नजदीकी उपडाकघरों में राखी बुकिंग के लिए विशेष काउंटर और व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। रक्षाबंधन को देखते हुए राखियों के शीघ्र एवं सुरक्षित प्रसंस्करण, अग्रेषण एवं वितरण के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
डाक विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने भाई-बहनों को राखी समय पर भेजने के लिए भारतीय डाक की सेवाओं का लाभ उठाएं। रक्षाबंधन के अवसर पर रविवार को विशेष बुकिंग व्यवस्था से राखियों के समय पर भेजने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।