मुख्यमंत्री से मिले करौली विधायक दर्शन गुर्जर, नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
करौली विधायक दर्शन गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक में विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विचार हुआ।
Update: 2026-08-22 11:16 GMT
तस्वीर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठे करौली विधायक दर्शन गुर्जर, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल और सपोटरा विधायक हंसराज मीणा नजर आ रहे हैं।
करौली विधायक दर्शन गुर्जर ने मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक विषयों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल एवं सपोटरा विधायक हंसराज मीणा भी मौजूद रहे।