तस्वीर में बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर में छात्राएं और शिक्षक मौजूद हैं।

टोंक रोड, सवाई माधोपुर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, मानटाउन में केशव विद्यापीठ जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय हैंडबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में उपविजेता रही छात्राओं का सम्मान किया गया। विद्यालय में प्रज्ञा पांचाल, अर्चना सैनी, दीपिका चौधरी, पूनम मीना, शोभा मीना, पायल गुर्जर, भूमिका जाट, प्रिया मीना, मिषिका जोशी आदि छात्राओं को माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।

प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान विद्या भारती के जिला सचिव दामोदर प्रसाद शर्मा सहित मंजू बंसल, सुमन श्रीमाल, ममता गर्ग, मिनाक्षी मिश्रा, चन्दा मथुरिया, साक्षी तिवाड़ी, गोरधन बैरागी, कृष्णकांत बैरागी, गिर्राज खण्डेलवाल, गौरव गोयल, तुलसीराम सैनी, शैलेन्द्र सिंह, नरेन्द्र गुप्ता, हंसराज कुम्हार, कैलाश लक्ष्यकार, ओमप्रकाश गुप्ता, भैरुलाल सैनी, बंटी वैष्णव, महेश कुमार सैन, विष्णु प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

केशव विद्यापीठ जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय हैंडबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में उपविजेता रही छात्राओं का यह सम्मान विद्यालय स्तर पर उनकी उपलब्धि को रेखांकित करता है।

Tags: