सवाई माधोपुर जिले में साइबर ठगी के लिए बैंक खाता किराये पर देने वाले खाताधारक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किए जाने के मामले में वांछित था। पुलिस टीम ने उसे 11 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई जिला सवाई माधोपुर की पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी श्री नारायण लाल शर्मा और वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी श्री गिर्राज प्रसाद मीना के निकट सुपरविजन में तथा पुलिस थाना उदेई मोड की थानाधिकारी श्रीमती सुशीला मीना पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

मामले के अनुसार, 14 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सवाई माधोपुर से बैंक खाता संख्या 16220100021451 के विरुद्ध साइबर ठगी की शिकायत और उक्त शिकायत पर कार्रवाई के लिए पत्र प्राप्त हुआ था। इसकी पालना में पुलिस ने संबंधित बैंक खाते का बैंक रिकॉर्ड और बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म की प्रमाणित प्रति प्राप्त की। जांच में खाता धारक सुनील मल्होत्रा पुत्र ओमप्रकाश मल्होत्रा, जाति खटीक, निवासी खेड़ा बाढ़ रामगढ़ पाया गया।

खाता धारक की तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त शख्स अपने मकान से फरार है। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 151/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने 25 जून 2026 को धारा 318 (4), 319 (2), 61 (2), 112 बीएनएस तथा 66 डी आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम लगातार वांछित आरोपी की तलाश में जुटी रही। तलाश के दौरान सुनील मल्होत्रा पुत्र ओमप्रकाश मल्होत्रा, जाति खटीक, निवासी खेड़ा बाढ़ रामगढ़, थाना सदर गंगापुर सिटी को 11 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से दस्तयाब किया गया। इसके बाद तफ्तीश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी सुनील मल्होत्रा पुत्र ओमप्रकाश मल्होत्रा, जाति खटीक, उम्र 24 साल, निवासी खेड़ा बाढ़ रामगढ़, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्रीमती सुशीला मीना पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर गंगापुर सिटी, श्री मदन सिंह स.उ.नि. थाना सदर गंगापुर सिटी, श्री राजमल एचसी 49 थाना सदर गंगापुर सिटी तथा श्री रिंकू तिवाड़ी कानि. 1007 थाना सदर गंगापुर सिटी शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई के बाद साइबर ठगी से जुड़े बैंक खाते के मामले में वांछित खाताधारक की गिरफ्तारी हुई है।

Tags: