सवाई माधोपुर जिले में 26 अगस्त, 2026 को बारावफात का पर्व मनाया जाएगा। पर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट को उनके-अपने क्षेत्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ क्षेत्र की पूर्ण गतिविधियों पर सतर्कता एवं निगरानी रखें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पर सतर्क रहते हुए आवश्यक निगरानी बनाए रखें।

जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना सामने आने पर जिला मजिस्ट्रेट, सवाई माधोपुर को तत्काल सूचित किया जाए। बारावफात के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने क्षेत्रीय स्तर पर सतर्कता और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: