तस्वीर में वजीरपुर नगर पालिका कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत पौधे को पानी दिया जा रहा है।

नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर स्वीप गतिविधियों के तहत कार्यालय नगर पालिका वजीरपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई।

सहायक प्रभारी अधिकारी (स्वीप प्रकोष्ठ) सोहनलाल गुप्ता, उप प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वीप गतिविधि के तहत वजीरपुर नगर पालिका में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में सहायक प्रभारी अधिकारी (स्वीप प्रकोष्ठ) सोहनलाल गुप्ता, उपप्रधानाचार्य, नरेंद्र गुप्ता बीसीआई, विष्णु प्रजापत कंप्यूटर ऑपरेटर, विक्रम गुर्जर सफाई कर्मचारी, शुभम मित्तल तकनीकी सहायक, चेतराम प्रजापत कंप्यूटर ऑपरेटर, दामोदर बैसला सहायक कर्मचारी, मोहित शर्मा, नमो नारायण मीणा सफाई निरीक्षक और नगर पालिका वजीरपुर के व्यक्ति उपस्थित थे।

नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत आयोजित इस स्वीप गतिविधि में वृक्षारोपण और मतदाता शपथ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Tags: