प्रो. मधु मुकुल चतुर्वेदी को दीर्घकालीन हिंदी साहित्य सेवा के लिए मिला मुंशी प्रेम चंद साहित्य विशारद सम्मान-2026

दीर्घकालीन हिंदी साहित्य सेवा के लिए प्रो. मधु मुकुल चतुर्वेदी को बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा ने मुंशी प्रेम चंद साहित्य विशारद सम्मान-2026 से सम्मानित किया।

Update: 2026-08-01 09:04 GMT

तस्वीर में सफेद शर्ट पहने और माथे पर तिलक लगाए मुस्कुराते हुए प्रो. मधु मुकुल चतुर्वेदी नजर आ रहे हैं

दीर्घकालीन हिंदी साहित्य सेवा के लिए प्रोफेसर मधु मुकुल चतुर्वेदी को राष्ट्रीय स्तर पर मुंशी प्रेम चंद साहित्य विशारद सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा, उत्तर प्रदेश द्वारा उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेम चंद की जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया।



सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि, सचिव तिरवर नाथ, कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना देवी तथा विधिक सलाहकार डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट ने प्रो. मधु मुकुल चतुर्वेदी को मुंशी प्रेम चंद साहित्य विशारद सम्मान-2026 प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रो. मधु मुकुल चतुर्वेदी को यह राष्ट्रीय सम्मान उनकी दीर्घकालीन हिंदी साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेम चंद की जयंती के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह के माध्यम से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

Tags:    

Similar News