करणपुर माता रानी की 21वीं निशुल्क पदयात्रा को लेकर आमसभा में तैयारियों पर मंथन

गंगापुर सिटी में मां गुमानो बीजासनी देवी सेवा समिति की आमसभा में करणपुर माता रानी की 21वीं निशुल्क पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। व्यवस्थाओं, सहयोग और आयोजन को लेकर भक्तों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Update: 2026-08-03 15:06 GMT

तस्वीर में गंगापुर सिटी के विजय पैलेस मैरिज होम में आयोजित आमसभा के दौरान करणपुर माता रानी के उपस्थित भक्तजन नजर आ रहे हैं।

मां गुमानो बीजासनी देवी सेवा समिति करणपुर वाली गंगापुर सिटी के तत्वाधान में विजय पैलेस मैरिज होम में आमसभा आयोजित की गई, जिसमें करणपुर माता रानी के काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। आमसभा में 21वीं निशुल्क पदयात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव लिए गए।

आमसभा का शुभारंभ माता रानी के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष महेश शर्मा ने की। महामंत्री कैलाश गुप्ता सैमरदा ने वर्ष 2006 में शुरू हुई प्रथम पदयात्रा से लेकर 20वीं पदयात्रा तक की पूरी जानकारी सदन के समक्ष रखी और सभी सदस्यों से विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए।

समिति अध्यक्ष महेश शर्मा ने उपस्थित सभी भक्तों का शाब्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। पूर्व महामंत्री गोपाल सोनी ने पिछले वर्ष आयोजित आमसभा की प्रोसीडिंग पढ़कर सुनाई, जिसकी सदन ने पुष्टि की। वहीं कैशियर हरकेश पटवारी ने समिति का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।

महामंत्री कैलाश गुप्ता ने पदयात्रा के दौरान की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए ध्वज, रथ, पूजन, चाय, नाश्ता, वाहन, भोजन, पानी, टेंट, जागरण और आवास सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दानदाताओं की ओर से किए गए आर्थिक सहयोग की घोषणाएं भी की गईं।

आमसभा में विजय गुप्ता प्रदेश मंत्री भारतीय श्रमिक कर्मचारी महासंघ, हरिचरण गुप्ता, गोविंद प्रसाद बंसल रिटायर्ड सीडीईओ, किन्दूरी लाल कुडगांव, महेंद्र शर्मा रिटायर्ड TO, ओमप्रकाश गुप्ता एसडीआई, दिनेश धौलेटा पूर्व अध्यक्ष, डॉ. विजेंद्र गुप्ता, भागीरथ फॉरेस्टर और उद्देश्य मंगल सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे और सुझाव दिए।

समिति अध्यक्ष महेश शर्मा ने सभी भक्तों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। माता रानी की आरती के बाद आमसभा का समापन हुआ। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर मातारानी की प्रसादी ग्रहण की।

आमसभा में अध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महामंत्री कैलाश गुप्ता सैमरदा, कोषाध्यक्ष हरकेश पटवारी, मंत्री दिनेश गुप्ता चूड़ी, कैलाश गुप्ता छावा, विष्णु करणपुर, ओमप्रकाश गुप्ता, श्याम रोधई, मुकेश लाइट, ब्रह्मानंद गुप्ता सलेमपुर, गोपाल सोनी, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, रमेश सेन, धीरेंद्र शर्मा, घनश्याम सैमरदा, सतीश जोशी, विजय गुप्ता, महेश शर्मा परचूनी, योगेंद्र गर्ग, रामावतार गर्ग, जगदीश गुप्ता बर्रिया, डॉक्टर मुकेश गुप्ता करणपुर, दिनेश धोलेटा, दिनेश करणपुर, भागीरथ फॉरेस्टर, श्री लाल गुप्ता कुड़गांव, गोपाल मुद्गल गोविंद मिल्की, जगदीश मिल्की, सीताराम वैध, कैलाश महोल्या, सीताराम फौजी, पंडित मुरारी लाल शर्मा, विष्णु गुप्ता, विनोद बंसल, दीपक शर्मा, नवनीत बंसल, राजेंद्र खिरखिडा सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News