गंगापुर सिटी में जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस, UCC-पेपर लीक पर जताई चिंता

गंगापुर सिटी में जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द ने UCC, पेपर लीक, नीट आंदोलन और बुलडोज़र कार्रवाई पर उठाए बड़े सवाल, जानें पूरा बयान

Update: 2026-07-25 11:41 GMT

गंगापुर सिटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेज के पीछे बैठे जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद नाज़िमुद्दीन (बाएं से दूसरे) और अन्य पदाधिकारी।

गंगापुर सिटी, 25 जुलाई। जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, गंगापुर सिटी द्वारा आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद नाज़िमुद्दीन ने देश के विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे संवेदनशील विषय पर व्यापक जनसंवाद और सभी पक्षों से सार्थक विचार-विमर्श आवश्यक है। किसी भी कानून को लागू करने से पहले संविधान की मूल भावना, देश की विविधता तथा सभी समुदायों के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।

पेपर लीक प्रकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं ने युवाओं का भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को प्रभावित किया है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित की जानी चाहिए।

नीट छात्र आंदोलन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जायज़ चिंताओं को गंभीरता से सुना जाए तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

सीमावर्ती क्षेत्रों में बुलडोज़र कार्रवाई के विषय में उन्होंने कहा कि कानून का पालन संविधान और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप होना चाहिए। किसी भी कार्रवाई में विधिसम्मत प्रक्रिया, निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द द्वारा उठाए गए इन मुद्दों ने शिक्षा व्यवस्था, संवैधानिक अधिकारों और प्रशासनिक कार्रवाइयों से जुड़े सवालों को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

अबसार अहमद, जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, गंगापुर सिटी

Tags:    

Similar News