ग्लोबल नर्सिंग समिट 2026: उमाकांत शर्मा और डॉ पवन कुमार शर्मा सम्मानित
जयपुर में आयोजित समिट में नर्सिंग शिक्षा, एआई और रोबोटिक नर्सिंग के उपयोग पर चर्चा हुई और उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
ग्लोबल नर्सिंग समिट के दौरान मंच पर पुरस्कार प्राप्त करते अतिथि और गणमान्य व्यक्ति।
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 5/09/2026 और 06/09/2026 को आयोजित ग्लोबल नर्सिंग सब्मिट 2026 में नर्सिंग क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में गंगापुर सिटी के श्री मत्स्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग के एसोसिएट प्रोफेसर उमाकांत शर्मा को एक्सीलेंट नर्सिंग टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसी कार्यक्रम में श्री मत्स्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल डॉ पवन कुमार शर्मा को जूरी मेंबर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। नर्सिंग क्षेत्र में आयोजित इस ऐतिहासिक ग्लोबल सब्मिट में देशभर से नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े हजारों लोग उपस्थित हुए।
सब्मिट के दौरान नर्सिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भविष्य में नर्सिंग के क्षेत्र में ए आई और रोबोटिक नर्सिंग को लेकर चर्चा की। विशेषज्ञों ने नर्सिंग क्षेत्र में इसके उपयोग पर जोर दिया और इससे जुड़ी संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
यह सब्मिट RH Healthcare PVT. LTD. जयपुर और NTAI के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। कार्यक्रम में सब्मिट के सी ई ओ डॉ राहुल शर्मा, सचिव डॉ पुरुषोत्तम कुम्भज और डॉ हेमलता शर्मा ने नर्सिंग के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने ग्लोबल नर्सिंग सब्मिट 2026 को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में नर्सिंग शिक्षा, ए आई और रोबोटिक नर्सिंग पर हुई चर्चा के साथ गंगापुर सिटी के श्री मत्स्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उमाकांत शर्मा और डॉ पवन कुमार शर्मा का सम्मान प्रमुख रूप से सामने आया।