गंगापुर सिटी में मृत गौ माता के शव को डंपिंग ग्राउंड पर डालने के विरोध में गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन

गंगापुर सिटी में मृत गौ माता के शव को डंपिंग ग्राउंड पर डालने के विरोध में गौ रक्षा दल ने ADM कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने सम्मानजनक अंतिम संस्कार का आश्वासन दिया।

Update: 2026-08-05 08:02 GMT

तस्वीर में गंगापुर सिटी में एडीएम कार्यालय के भीतर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।

गंगापुर सिटी में नगर परिषद द्वारा मृत गौ माता के शव को डंपिंग ग्राउंड पर डाले जाने के विरोध में गौ रक्षा दल गंगापुर सिटी के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मांग उठाई।

हिंदू रत्न राहुल गोयल के नेतृत्व में गौ रक्षा दल का प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन ADM महोदय के पीए को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अब से मृत गौ माता के शव को डंपिंग ग्राउंड पर न डालकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सम्मानपूर्वक दफनाया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया कि गौ माता के शांत होने के पश्चात उनका सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

इस अवसर पर गौ रक्षा दल के करण खटीक, नरेश मीणा, मोनू सैनी, लोकेश सोनी, रोशन महावर, शुभम तमोली, आदित्य सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौ रक्षा दल ने हिंदू रत्न राहुल गोयल को सच्चा गौ माता का सेवक बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। दल की ओर से कहा गया, "गौ माता हमारी माता है। उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना ही चाहिए।" ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मृत गौ माता के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

Tags:    

Similar News