गंगापुर सिटी: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 230 लोगों ने कराई जांच
लायंस क्लब गरिमा की पहल पर नई मंडी परिसर में आयोजित शिविर में लोगों को ब्लड शुगर, बीपी जांच और परामर्श की सुविधा मिली।
गंगापुर सिटी। नई मंडी परिसर में मंगलवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 230 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। लायंस क्लब गरिमा की ओर से शिव ओम डायग्नोस्टिक एंड होम कलेक्शन सेंटर के सहयोग से आयोजित शिविर में आमजन के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं वजन की निःशुल्क जांच की गई।
लायंस क्लब गरिमा अध्यक्ष लायन ओम अग्रवाल ने बताया कि शिविर में लगभग 230 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर जनसेवा अभियान का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि यह शिविर नियमित रूप से प्रत्येक माह की एक तारीख को लगाया जाता है।
शिव ओम डायग्नोस्टिक एंड होम कलेक्शन सेंटर की टीम के विशाल पाराशर, मनीष राजपूत, निखिल शर्मा एवं सोनू अग्रवाल ने स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किए।
शिविर के दौरान क्लब के रिजनल चैयरपर्सन PMJF लायन पंकज गुप्ता मंगलम, चार्टर सचिव लायन मुकेश राजाराम मीणा, चार्टर कोषाध्यक्ष एवं शिविर संयोजक लायन अमित गोयल, लायन लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं लायन अनिल गुप्ता उपस्थित रहे और शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
क्लब सचिव लायन वीरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि लायंस क्लब गरिमा समाजहित में समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन ओम अग्रवाल, PMJF लायन आशीष शर्मा, लायन अनकुश अग्रवाल, लायन सचिन बंसल, लायन अनिल गुप्ता एवं लायन लक्ष्मीनारायण का विशेष सहयोग रहा। शिविर में स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श की सुविधा मिलने से आमजन ने इसका लाभ उठाया।