तस्वीर में रवनिश वाही (बाएं) डॉ. मनोज शर्मा (दाएं) को सम्मान ट्रॉफी सौंपते दिख रहे हैं।   

गंगापुर सिटी के निवासी डॉ. मनोज कुमार शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘इंडियन मैन आइकॉन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ‘फ्रेंडशिप फोरम’ की ओर से प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान संस्था के महासचिव रवनिश वाही (Ravnish Wahi) ने डॉ. मनोज शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. शर्मा को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, व्यक्तिगत उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है।

‘इंडियन मैन आइकॉन अवार्ड 2026’ से सम्मानित होने पर डॉ. मनोज कुमार शर्मा की उपलब्धि को लेकर परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें बधाई दी है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को मिले इस सम्मान से गंगापुर सिटी में भी खुशी का माहौल है।

Tags: