श्री गोवर्धन सेवा समिति की ब्रज चौरासी कोस यात्रा 30 अगस्त से, 9 सितंबर को होगा समापन
गंगापुर सिटी से श्री गोवर्धन सेवा समिति की ब्रज चौरासी कोस यात्रा 30 अगस्त को रवाना होगी। 31 अगस्त से यात्रा शुरू होगी और 9 सितंबर को भंडारे के साथ समापन होगा, जबकि सीट बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।
तस्वीर में गंगापुर सिटी की पुरानी अनाज मंडी में श्री गोवर्धन सेवा समिति की बैठक के दौरान मौजूद समिति के पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
गंगापुर सिटी। श्री गोवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में ब्रज चौरासी कोस की द्वादशम् यात्रा 30 अगस्त 2026 को रवाना होगी। यात्रा को लेकर समिति की बैठक पुरानी अनाज मंडी में अध्यक्ष कमलेश खिदिरपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें यात्रा की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
यात्रा संयोजक विजय गोयल ने बताया कि बैठक में ब्रज चौरासी कोस यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था द्वारा बनाए गए सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए वाहनों से यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा 30 अगस्त 2026 रविवार को दोपहर 2 बजे फोर व्हीलर वाहनों से गोवर्धन धर्मशाला के लिए रवाना होगी। इसके बाद 31 अगस्त को प्रातः विधिवत पूजन के साथ ब्रज चौरासी कोस की यात्रा प्रारंभ की जाएगी।
यात्रा का समापन 9 सितंबर को भंडारे के साथ किया जाएगा। संस्था के सहसंयोजक घनश्याम बजाज ने बताया कि चौरासी कोस यात्रा में जाने के इच्छुक यात्री कार्यकारिणी के लोगों से संपर्क कर सकते हैं। सीट बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ की व्यवस्था के अनुसार की जाएगी। यात्रियों की संख्या सीमित रखी जाएगी।
बैठक में संस्थान अध्यक्ष कमलेश खिदिरपुर, कोषाध्यक्ष महेश पत्तल, यात्रा संयोजक विजय गोयल, सहसंयोजक घनश्याम बजाज, प्यारेलाल मेडिकल आदि उपस्थित रहे। समिति की ओर से यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियों और यात्रियों की सीमित संख्या के अनुसार सीट बुकिंग की व्यवस्था तय की गई है।