तस्वीर में वेश्मा रोड पर दुर्घटना स्थल के पास क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और आसपास खड़े लोग दिखाई दे रहे हैं, जबकि inset में मृतक बच्चे की तस्वीर है.   

सलूंबर थाना सर्किल क्षेत्र में वेश्मा रोड पर पुल के पास तेज गति से आए टाटा दूध टैंकर ने टीवीएस एक्सेल मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार 7 वर्षीय रणजीत सिंह उर्फ दादू की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार आज सुबह वेश्मा रोड पर पुल के पास टाटा दूध टैंकर RJ 27 GE 8081 ने तेज गति से टीवीएस एक्सेल मोटरसाइकिल RJ27 BN 8268 को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर रणजीत सिंह उर्फ दादू, पिता ईश्वर सिंह राठौड़, उम्र 7 वर्ष, निवासी बस्सी सामचौत थाना सलूम्बर, अपने दादा लक्ष्मण सिंह जी के साथ बारोल जी के दर्शन करने जा रहा था।

इसी दौरान दुर्घटना होने से रणजीत सिंह उर्फ दादू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद मृतक के शव को जिला चिकित्सालय सलूंबर में रखवाया गया।

घटना के बाद दुर्घटना में शामिल वाहनों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

Tags: