लसाड़िया में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथि।

लसाड़िया। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत माधव कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन पूर्व प्रधान एवं विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा तथा अग्गड़ प्रशासक भेरूलाल मीणा ने किया।

प्रशिक्षण केंद्र के संचालक केशव पोरवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के शुरू होने से जनजाति क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए अब बाहर पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें गांव में ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र के युवा प्रशिक्षण हासिल कर उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम में अग्गड़ के पूर्व सरपंच खानाराम, देवलिया के पूर्व सरपंच शंकरलाल मीणा, केवाराम मीणा, भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष लसाड़िया, कैलाश चौहान चित्तौड़िया, जगदीश चौधरी अगड़, नरेंद्र चौधरी, रामचंद्र चौधरी व्यापार मंडल अध्यक्ष अगड़, लक्ष्मीलाल मीणा प.स. अगड़ सहित ग्राम पंचायत के समस्त वार्डपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत शुरू हुआ यह प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के युवाओं को गांव में ही तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है।

Tags: