स्वीर में लसाड़िया थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी माइक पर बोलते हुए और बैठे हुए ग्रामीण नजर आ रहे हैं।

सलूंबर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 22 सितंबर 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील निस्तारण के लिए 23 सितंबर 2026 को थाना लसाड़िया में आमजन जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

प्रेस नोट में बताया गया कि यह कार्यक्रम महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। प्रत्येक शिकायतकर्ता को अपनी समस्या विस्तारपूर्वक प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा।

प्राप्त शिकायतों की प्रकृति के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा और समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए प्रत्येक शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सलूंबर की ओर से आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने और पुलिस के प्रति आमजन के विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि वे पुलिस से संबंधित किसी कार्य के संबंध में अपनी शिकायत या प्रार्थना प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो निर्धारित समय पर जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

Tags: