सलूंबर: 103 साल के श्रृंगार कुंवर ने पंचायतीराज चुनाव में डाला वोट
ग्राम पंचायत कुराडिया के सबसे वरिष्ठ नागरिक श्रृंगार कुंवर तेजसिंह जी शक्तावत ने मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा की मिसाल पेश की।
सलूंबर के कुराडिया में 3 नवंबर को 103 वर्षीय श्रृंगार कुंवर ने पंचायतीराज चुनाव में मतदान किया।
सलूंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लोकतांत्रिक महापर्व में ग्राम पंचायत कुराडिया के 103 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्रृंगार कुंवर तेजसिंह जी शक्तावत ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की। उम्र के शतक पार करने के बावजूद मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने का उनका जज्बा चर्चा का विषय बना।
3 नवंबर को हुए मतदान के दौरान ग्राम पंचायत कुराडिया के सबसे वरिष्ठ नागरिक श्रृंगार कुंवर तेजसिंह जी शक्तावत ने अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए वोट डाला। 103 वर्ष की उम्र में भी मतदान के प्रति उनका उत्साह इस बात का प्रमाण बना कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।
उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर संदेश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उम्र चाहे कितनी भी हो, मतदान के माध्यम से लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने का महत्व कम नहीं होता।
शतायु से अधिक उम्र में मतदान करने वाले श्रृंगार कुंवर तेजसिंह जी शक्तावत की इस सहभागिता ने मतदान के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का प्रेरणादायी संदेश दिया।