एक पेड़ लोकतंत्र के नाम: सलूम्बर में पौधारोपण के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश
सलूम्बर में “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण और मतदाता शपथ के जरिए नगरीय निकाय चुनाव में मतदान का संदेश दिया गया।
तस्वीर में सलूंबर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दूध तलाई परिसर में पौधे को पानी देते हुए अधिकारी और स्थानीय लोग नजर आ रहे हैं।
आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान में गुरुवार को नगर परिषद सलूम्बर क्षेत्र में “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण के साथ मतदाता शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक भागीदारी का संदेश दिया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री जगदीश चंद्र बामनिया, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं नगर परिषद आयुक्त श्री अभिषेक शर्मा के निर्देशन में दूध तलाई परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई और आगामी नगरीय निकाय चुनाव में निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।
इसी क्रम में राजकीय हाड़ारानी महाविद्यालय, सलूम्बर में प्राचार्य डॉ. मुकेश चौहान एवं श्री नरेन्द्र सिंह पंवार के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
बी.एन. कन्या महाविद्यालय, सलूम्बर में उपप्राचार्य डॉ. महेन्द्र पाल सिंह सारंगदेवोत, स्वीप प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह चुण्डावत, डॉ. रीना पाण्डे एवं डॉ. संध्या राठौड़ की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
वहीं सांवरिया महाविद्यालय में निदेशक श्री रणजीत सिंह सिसोदिया, उपप्राचार्य श्री मितेश आमेटा, श्री जयेश चौबीसा, श्री जयवीर सिंह सिसोदिया, सुश्री सोनाली जोशी, श्रीमती लोकेश्वरी पांचाल, श्रीमती रेखा मेघवाल एवं श्री नितेश मेहता की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। महाविद्यालय परिवार ने पौधारोपण के साथ मतदाताओं को आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक जागरूकता का सुंदर संगम है। जिस प्रकार एक पौधे की देखभाल कर उसे वृक्ष बनाया जाता है, उसी प्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।