तस्वीर में खटीकवाड़ा स्थित मंदिर परिसर में सलूंबर नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित भाजपा की बैठक में नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सलूंबर में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल सलूंबर की आवश्यक बैठक बुधवार शाम खटीकवाड़ा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने की, जबकि विधानसभा विस्तारक प्रतीक नंदवाना मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रतीक नंदवाना ने कहा कि नगर परिषद चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची का सत्यापन करने, घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रतीक नंदवाना ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण से भाजपा सलूंबर नगर परिषद में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जिला मंत्री करण सिंह पंवार ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। उन्होंने वार्डवार जिम्मेदारियां तय करने और युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी संगठनात्मक इकाइयों को सक्रिय करने पर जोर दिया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवती लाल सेवक ने अपने संगठनात्मक अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनता भाजपा की नीतियों के साथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनावी रणनीति पर काम करने की अपील की।

नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य चुनावी तैयारियों को गति देना और संगठन को वार्ड स्तर तक सक्रिय करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. लव व्यास, नेता प्रतिपक्ष प्रभु लाल जैन, महामंत्री नरेंद्र सुथार, जयेश चौबीसा, सुंदर लाल जैन, गजेंद्र शाह, मोती लाल गांछा, पुष्पेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष दीपिका पूर्बिया, महावीर जैन, अरविंद सिंह राठौड़, मंत्री भूपेश उस्ता, कपिल लड्ढा, अखिलेश बाहेती, अनिल राव, रमेश उस्ता, हरीश पटेल, बद्री लोहार, अभय सोमानी, हितेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री जयेश चौबीसा ने किया।

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा ने सलूंबर नगर परिषद के 25 वार्डों में संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी है। नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा की अनुशंषा पर वार्डवार संयोजकों की घोषणा की गई है।

वार्ड 1 से मुकेश सेवक, वार्ड 2 से संजय चास्टा, वार्ड 3 से भगवतसिंह चौहान, वार्ड 4 से ललित विरमोत, वार्ड 5 से राजेश कालबेलिया, वार्ड 6 से जितेन्द्र मीणा, वार्ड 7 से प्रकाश चन्द्र पंचाल, वार्ड 8 से भुपेश उस्ता, वार्ड 9 से नरेन्द्र पुर्बिया, वार्ड 10 से दिलीप खटीक, वार्ड 11 से मांगीलाल गांछा, वार्ड 12 से बद्रीलाल लौहार, वार्ड 13 से अनिल कोठारी, वार्ड 14 से महिपाल जैन, वार्ड 15 से दिनेश मालवी, वार्ड 16 से धनपाल जैन, वार्ड 17 से जहिर भाई पठान, वार्ड 18 से महावीर जैन, वार्ड 19 से निरंजन पटेल, वार्ड 20 से कपिल लढ्ढा, वार्ड 21 से हरिश पटेल, वार्ड 22 से अनिल राव, वार्ड 23 से अंसार अहमद, वार्ड 24 से रामचन्द्र सालवी और वार्ड 25 से प्रभुलाल सुथार को संयोजक नियुक्त किया गया है।

नगर परिषद चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। वार्ड स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति के साथ पार्टी ने चुनावी अभियान को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Tags: