तस्वीर में विज्ञान मेले के दौरान पुरस्कार ग्रहण करते हुए विद्यार्थी और अतिथि नजर आ रहे हैं।   

जिला स्तरीय विज्ञान मेले में विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय लसाडिया की छात्रा बहिन नमन विश्नोई ने नवाचार मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, खेरवाड़ा में आयोजित इस विज्ञान मेले में नमन ने आपदा की स्थिति में लोगों के बचाव से जुड़े मॉडल के जरिए अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।

नमन विश्नोई ने “बहुमंजिला इमारत में आग लगने एवं भूकंप की स्थिति में अधिक से अधिक लोगों को कैसे बचाया जा सके” विषय पर नवाचार मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किया। मॉडल के माध्यम से बहुमंजिला इमारत में आग लगने या भूकंप आने जैसी आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा बचाव के प्रभावी उपायों को प्रदर्शित किया गया।

जिला स्तरीय विज्ञान मेले में नमन के मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। विज्ञान मेले में नमन द्वारा प्रस्तुत नवाचार मॉडल ने आपदा के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाने के उपायों को केंद्र में रखते हुए उसकी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को सामने रखा।

Tags: