लसाड़िया ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अग्गड़ में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता रेनू और सम्मानित की गईं छात्राएं।   

लसाड़िया ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अग्गड़ में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती रेनू के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप छात्राओं का विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता रेनू ने छात्राओं को तिलक लगाकर और उत्तरीय (दुपट्टा) पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी भावना व्यक्त की।

छात्राओं को संबोधित करते हुए व्याख्याता रेनू ने कहा कि बेटियां समाज का गौरव और मान हैं। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी तुल्य सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का सम्मान, सुरक्षा और उच्च शिक्षा ही सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का आधार है।

रेनू ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्हें समान अवसर प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने बालिकाओं के सम्मान और उनकी प्रगति के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कन्या पूजन के माध्यम से छात्राओं को सम्मान देने के साथ उनके सशक्तीकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व का संदेश दिया गया।

Tags: