आमेट। राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक करने के बजाय पूर्व की भांति 15 अक्टूबर तक यथावत रखने के आदेश का अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट ने स्वागत किया है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की मांग पर राज्य सरकार ने विद्यालय समय में परिवर्तन नहीं करते हुए इसे 15 अक्टूबर तक पूर्व की भांति यथावत रखने के आदेश जारी किए हैं। खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने कहा कि दिन में गर्मी पड़ रही है, ऐसे में विद्यार्थी परेशान नहीं हों, इसके लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा व कार्यकारिणी सहित अनेक शिक्षकों ने माननीय शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर से विद्यालय समय यथावत रखने की मांग की थी।

शिक्षा निदेशक द्वारा 15 अक्टूबर तक विद्यालय समय यथावत रखने के आदेश जारी होने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय सिंह चारण, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि अविनाश जोशी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार खटीक, मंत्री गजेन्द्र सिंह चौहान, महिला मंत्री उषा मेवाड़ा, प्राध्यापक प्रतिनिधि जगदीश चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक जगदीश चन्द्र भील, सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन लाल जाट, प्रभा महावर, रीना श्रौत्रिय, किशनलाल कुमावत, गायड सिंह चुण्डावत, ममता खटीक, जोरावर सिंह राव, सुभाषचंद्र, कुलदीप सिंह सोलंकी, महेश कुमार रेगर, नवनीत सिंह सौदा व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, राजेन्द्र सिंह चारण, दिनेश कुमार सालवी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय समय को 15 अक्टूबर तक पूर्व की भांति यथावत रखने का यह आदेश शिक्षकों की मांग और विद्यार्थियों की सुविधा से जुड़े मुद्दे पर जारी हुआ है।

Tags: