राजसमंद में सरकारी समिति के पास मिला नवजात भ्रूण, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की गहन जांच

राजसमंद के राजनगर स्थित सिविल लाइन गली के सामने सरकारी क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पास नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Update: 2026-07-28 08:09 GMT

तस्वीर में राजनगर थाना क्षेत्र के घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग नजर आ रहे हैं, जहां फॉरेंसिक जांच की कार्रवाई की जा रही है।

राजसमंद। राजसमंद जिला मुख्यालय पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजनगर स्थित सिविल लाइन गली के सामने सरकारी क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राजनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने नवजात भ्रूण को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आर.के. जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण कितने समय का था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल राजनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सभी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Tags:    

Similar News