डेगाना स्कूल में 28-29 जुलाई को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ी होंगे शामिल
डेगाना स्कूल में 28-29 जुलाई को होने वाली संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी भाग लेंगे, तैयारियां पूरी
तस्वीर में डेगाना विद्यालय के खेल मैदान पर प्रतियोगिता की तैयारियों के दौरान मौजूद शिक्षक और ग्रामीण नजर आ रहे हैं।
गोवल पीईईओ क्षेत्र के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेगाना में 28 और 29 जुलाई को दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ होगा, जिसमें कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान सीबीईओ आमेट करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशासक महोदया गोवल एसीबीईओ आमेट और पीईईओ गोवल मौजूद रहेंगे। डेगाना गाँव में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में सेलागुड़ा संकुल की 4 पंचायतों गोवल, सेलागुड़ा, खाखरमाला और बिकावास के पीईईओ अधिकारी तथा चारों पंचायतों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में 11 वर्ष व कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 150-200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 शारीरिक शिक्षक और अन्य प्रतिनियुक्ति स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में समस्त ग्रामवासी भी उपस्थित रहेंगे। पूरा कार्यक्रम विद्यालय के खेल ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा।
खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, जिम्नास्टिक, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 4×100 रिले दौड़ और लंबी कूद का आयोजन होगा। इसके साथ ही साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, हिंदी निबंध, अंग्रेजी निबंध, एकाभिनय, समूह गान, सामूहिक नृत्य, लॉक नृत्य और एकल गान प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता से पूर्व आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल ग्राउंड को तैयार करने के लिए समतलीकरण का कार्य किया गया तथा प्रतियोगिता की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई है, जिससे आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
प्रतियोगिता के संरक्षक गिरिराज डाकोत, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोहर लाल कुमावत, प्रतिनियुक्त स्टॉफ मुकेश वैष्णव, अशोक कुमार खटीक, ऊषा मेवाड़ा, प्रीति मीणा तथा समस्त शारीरिक शिक्षक नंद किशोर शर्मा, बालूराम गुर्जर, राजेश खटीक, हरि शंकर जाट, शोभालाल, भगवान लाल और अजय कुमार आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। विद्यालय स्टॉफ में सुरेन्द्र, संदीप कुमार, पवन कुमार, शंकर और अंजू रानी उपस्थित रहे। यह जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व मीडिया प्रभारी कुलदीप खटीक ने दी।