तस्वीर में कपासन में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान बेड पर लेटे रक्तदाता और उनके पास खड़े गणमान्य व्यक्ति नजर आ रहे हैं।

कपासन में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से रविवार को दरगाह शरीफ हजरत दीवाना शाह सरकार रहमतुल्लाह अलेह के दरगाह परिसर स्थित मीटिंग हॉल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर प्रभारी एवं उदयपुर डिविजन के हेड अहमद नूर ने बताया कि रक्तदान शिविर में चित्तौड़गढ़ सांवरिया राजकीय जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम और उदयपुर सरल टीम ने रक्त संग्रह किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान करना नेकी का काम है और इससे कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम में दरगाह कमेटी के सदर सैयद एजाज़ अली, प्रदेश कॉग्रेस सचिव ललित बोरिवाल, प्रमोद मोदी, सैयद अख्तर अली, दिनेश चाष्टा, पवन शर्मा, अशफ़ाक तुर्कीया, गुड्डू खान, अकरम मंसूरी, जुबेर अंसारी, साहिब हुसैन, मोहम्मद शेर अंसारी, अल्फैज़ अंसारी, इदरीस काजी, जावेद भाई, रेहान खान, अब्दुल कलाम, अरशद खान, मोहम्मद हनीफ, डॉ रिजवान, मौलाना रफीक निलगर, अशरफ पौड़, शिव शंकर उपाध्याय, मोहम्मद् इलियास, इमरान हुसैन, अरुण बाबेल, आशिक हुसैन और अल्ताफ निलगर सहित स्थानीय समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में जुटाया गया 60 यूनिट रक्त जरूरतमंदों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान को नेकी और जीवन बचाने वाले कार्य के रूप में बताया गया।

Tags: