तस्वीर में राजसमंद जेल परिसर के अंदर एक संकीर्ण जगह और पाइप के पास कोबरा सांप छिपा हुआ दिखाई दे रहा है.

राजसमंद जेल परिसर में अचानक करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। जेल के अंदर दीवार के पास कोबरा बैठा हुआ था। सांप को देखते ही जेल प्रशासन में हलचल मच गई।



जेलर हेमंत सालवी ने मामले की सूचना पिपरड़ा निवासी वन्यजीव प्रेमी नवीन गहलोत को दी। सूचना मिलते ही गहलोत ने अपने सहयोगियों विकास खांदेला, यशवंत गहलोत और संदीप को मौके पर भेजा।

टीम राजसमंद जेल पहुंची तो करीब 5 फीट लंबा कोबरा जेल परिसर में बनी दीवार के पास बैठा मिला। टीम ने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया और बाद में उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद जेल प्रशासन और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। समय रहते सांप को परिसर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने से स्थिति सामान्य हो गई।

Tags: