धर्मगुरु के 1501वें जन्मदिवस पर दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस, गूंजे नारे
आमेट में दाऊदी बोहरा समाज ने धर्मगुरु के 1501वें जन्मदिवस पर ईद मिलादुन्नबी श्रद्धा से मनाई। बोहरवाड़ी से निकले जुलूस में समाजजन शामिल हुए और मजिंद में मजलिस का आयोजन हुआ।
तस्वीर में दाऊदी बोहरा समाज के लोग पारंपरिक सफेद लिबास में आमेट की सड़क पर जुलूस निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
आमेट में दाऊदी बोहरा समाज की ओर से धर्मगुरु के 1501वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर समाजजनों ने नगर में जुलूस निकालकर पर्व मनाया।
जुलूस बोहरवाड़ी से रवाना हुआ और तकिया, गणेश चौक, सब्जी मंडी, लक्ष्मी बाजार, बस स्टैंड एवं हॉस्पिटल रोड होते हुए वापस मजिंद पहुंचा। जुलूस में घोड़े और समाज का शाही बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। समाजजन धर्मगुरु के पोस्टर लेकर जुलूस में शामिल हुए और धर्मगुरु एवं हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उत्साह प्रकट किया।
जुलूस के समापन के बाद मजिंद में मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें समाजजनों ने धर्मगुरु के संदेश एवं शिक्षाओं को याद किया।
जुलूस में मौलाना-मुल्ला मुर्तजा भाई सहित हकीम भाई साजिद बोहरा, ताहेर अली जुजर बोहरा, सेफीद्दीन, फकरुद्दीन, शब्बीर भाई सहित दाऊदी बोहरा समाज के बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित यह जुलूस समाज की सामूहिक भागीदारी और धर्मगुरु के प्रति श्रद्धा का प्रमुख आयोजन रहा।