आमेट में स्वस्थ मां स्वस्थ शिशु कार्यशाला, बेबी किट बांटे
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा केंद्र ने कार्यशाला आयोजित कर गर्भवती महिलाओं को बेबी किट बांटे।
आमेट के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगरिया में माताओं को बेबी किट वितरित करते महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा केंद्र के सदस्य और स्वास्थ्य कर्मी
आमेट में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा आमेट केंद्र की ओर से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगरिया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में ‘स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु’ जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट वितरित किए गए और माताओं एवं परिजनों को शिशु के स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा संक्रमण से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश सरणोत, धर्मेश कोठारी, ललित डांगी, रमण कंसारा, डॉ. विजय शर्मा, LHV विमला बी. नायर, नर्सिंग ऑफिसर महेश कुमावत, ANM सीमा पालीवाल, बसंती सिस्टर एवं मेडिकल स्टाफ लाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान मैत्री वीराओं ने माताओं एवं उनके परिजनों को नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मां और शिशु के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया।
माताओं को बताया गया कि शिशु को कम से कम छह माह तक मां का दूध पिलाना चाहिए। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही माताओं को अपने स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी देखभाल और स्वच्छता को लेकर जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर मैत्री वीरा अध्यक्ष वीरा मनीषा छाजेड़ एवं मंत्री वीरा मनीषा डांगी ने सभी सदस्यों एवं चिकित्सकीय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वीरा अनिता छाजेड़, वीरा अंजू कोठारी, वीरा निर्मला कोठारी, वीरा लीला ढीलीवाल, वीर मंजू देवी हिरण, वीरा प्रकाशदेवी ढीलीवाल, कोषाध्यक्ष वीरा रेखा खाब्या, वीरा संगीता चंडालिया, वीरा कमला रानी भारसारीया सहित सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी। कार्यशाला के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और परिजनों को मां एवं नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सावधानियों और देखभाल के प्रति जागरूक किया गया, वहीं बेबी किट वितरण से नवजात शिशुओं की शुरुआती देखभाल को भी सहयोग मिला।