महावीर इंटरनेशनल आमेट ने मेले में लगाया जल मंदिर पनघट, लोगों को मिला स्वच्छ पेयजल
आमेट के विशाल सांस्कृतिक मेले में महावीर इंटरनेशनल संस्था ने जल मंदिर पनघट लगाया। मेले में आने वाले लोगों के लिए शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई। आयोजन में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
तस्वीर में महावीर इंटरनेशनल संस्था आमेट के सदस्य सांस्कृतिक मेले में लगाए गए जल मंदिर पनघट के उद्घाटन अवसर पर नजर आ रहे हैं।
आमेट, 5 अक्टूबर। महावीर इंटरनेशनल संस्था आमेट की ओर से सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना के तहत नगर पालिका आमेट द्वारा आयोजित विशाल सांस्कृतिक मेले में जल मंदिर पनघट लगाया गया। मेले में आने वाले लोगों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए पनघट का शुभारंभ विशेष आमंत्रित राजा बाबू के सहयोग से किया गया।
संस्था की ओर से गर्मी एवं भीड़भाड़ के दौरान आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं आमजन को राहत पहुंचाना है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, सचिव वीर सतीश सोनी, राजसमंद जॉन सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता, जॉन कोषाध्यक्ष वीर ललित डिलीवाल, वीर मनसुख लाल बंम्ब, वीर अशोक कुमार गांधी, जॉन मेंबर ऑफ डेवलपमेंट वीर नरेंद्र बडौला, वीर मनीष ढिलिवाल, वीर गौतम कोठारी, वीर मुकेश चपलोत, वीर राजू डांगी एवं वीर पवन कच्छारा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पनघट की देखरेख में शांतिलाल प्रजापत, कान्हा प्रजापत एवं सोनू प्रजापत का सहयोग रहा। संस्था सचिव वीर सतीश सोनी ने पनघट आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।