आमेट स्कूल में नवरात्र पर आयोजित डांडिया प्रतियोगिता में शामिल बच्चे।

आमेट के मारू दरवाजा अंदर स्थित संचालित आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को नवरात्र महोत्सव के तहत डांडिया रास प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजकर डांडिया रास की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। हाथों में डांडिया लेकर थिरकते बच्चों ने विद्यालय परिसर को उत्सवी माहौल से सराबोर कर दिया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की सामूहिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय परिसर में नवरात्र के उल्लास और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली। विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विचित्र वेशभूषा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जानवी बागवान ने प्रथम, तेजल कीर ने द्वितीय और धीरज मेवाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

डांडिया नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में युवराज सिंह ने प्रथम, पार्वती देशान्तरी ने द्वितीय और प्रियांशी रेगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर वर्ग में नीलम रेगर प्रथम, राहुल रेगर द्वितीय और भावना कीर तृतीय स्थान पर रहीं।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक पर्वों से जोड़ना तथा उनमें सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा सुथार, सागर बागवान, श्रीमती लक्ष्मी लोहार, श्रीमती मुराद बानु, प्रेरणा कंवर, श्रीमती कांता खटीक, श्रीमती उम्मीशा दायमा, बसंती मेवाड़ा और श्रीमती चंदा मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया।

Tags: