तस्वीर में कैलाश मेवाड़ा चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।

आमेट नगरपालिका मंडल में 9 सितम्बर 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 15 के कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान पार्षद सुरेश सिंह खिंची के समर्थन में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। नगर के तकीया रोड पर नगरपालिका के निवर्तमान युवा चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा ने विधिवत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कैलाश मेवाड़ा ने कहा कि निवर्तमान कार्यकाल में पालिका बोर्ड ने नगर में रोड, बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि मूलभूत जरूरतों की समुचित व्यवस्था करवाने के साथ विकास कार्य करवाने का प्रयास किया है।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि नगर के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को भारी समर्थन से विजयी बनाएं।

कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष हाजी मीरू खां सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद कैलाश मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश सिंह खिंची के समर्थन में अपील की।

फोटो में ब्लैक शर्ट पहने निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नजर आए।

Tags: