कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह ने मुस्लिम समाज की अनदेखी पर दिया इस्तीफा
आमेट नगरपरिषद चुनाव में मुस्लिम समाज की अनदेखी से नाराज कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह ने पद से इस्तीफा दे दिया।
नगरपरिषद चुनाव में मुस्लिम समाज की अनदेखी और उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राजसमंद जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह टोडासरा और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार को भेजा है।
अब्दुल सत्तार शाह ने इस्तीफे में बताया कि वे विगत 80 वर्षों से कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने एनएसयूआई, सेवादल, यूथ कांग्रेस एवं वर्तमान में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि नगरपरिषद चुनाव 2021 में भी उन्हें नजरअंदाज किया गया था। इस बार भी नगरपरिषद चुनाव में पहले की तरह ही उन्हें नजरअंदाज किया गया है। मुस्लिम समाज की अनदेखी और सही प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराज अब्दुल सत्तार शाह ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राजसमंद जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
अपने इस्तीफे के माध्यम से उन्होंने नगरपरिषद चुनाव में लगातार नजरअंदाज किए जाने को पद छोड़ने का प्रमुख कारण बताया है। उनके इस्तीफे से नगरपरिषद चुनाव में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस संगठन के भीतर उठे असंतोष का मामला सामने आया है।