कपासन। बच्चों के करियर निर्माण को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से अमन मददगार कमेटी जल्द ही विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। दरगाह शरीफ कपासन में हुई संस्था की बैठक में 9 अगस्त 2026 को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह की समीक्षा के साथ बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण विचार रखे गए।

संस्था के सेक्रेटरी रफीक खान पठान चन्देरिया के अनुसार बैठक में 9 अगस्त 2026 को हुए प्रतिभा सम्मान समारोह की समीक्षा की गई। कार्यक्रम संयोजक मंज़ूर खान पठान ने प्रतिभा सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी दी, जबकि याकूब खान पठान जाश्मा ने समारोह में हुए खर्च और आमद का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

संस्था संयोजक हमीद खान पठान कोदिया खेड़ी ने संस्था के बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रावास बनाने के संबंध में विचार रखा। महबूब खान पठान विलायती खेड़ा ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताते हुए सभी 32 गांवों के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद दी। वहीं, आज़ाद खान पठान ने संस्था में सभी गांवों से एक-एक मेम्बर रखने का सुझाव दिया।

संस्था सह सचिव अब्दुल हमीद खान पठान ने कक्षा 9 और 10 के बच्चों के करियर निर्माण के लिए कार्यशाला आयोजित करने का विचार रखा। आबिद खान पठान कपासन ने चोखले के शादी लायक बच्चों के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के संबंध में विचार व्यक्त किए।

बैठक के अंत में सदर मुंशी खान पठान उपरेड़ा ने सभी वोलियन्टर हज़रात, कमेटी के मेम्बर और सभी 32 गांवों से आए लोगों का शिरकत करने पर शुक्रिया अदा किया। सभी मेम्बरों की राय के अनुसार इसी माह कक्षा 10 और 12 के बच्चों के करियर निर्माण के लिए एक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए तैयारियां आज से ही प्रारम्भ करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर नायब सदर पप्पू खान पठान रामथली, रशीद खान पठान विलायती खेड़ा, मुराद खान रामथली, नसीर खान, फिरोज़ खान देवरी और कई हज़रात ने हिस्सा लिया। अंत में सेकेट्री रफीक खान साहब चन्देरिया ने सभी का शुक्रिया अदा किया। बैठक में लिए गए निर्णय से संस्था के बच्चों के करियर मार्गदर्शन और शैक्षणिक सहयोग के लिए प्रस्तावित कार्यशाला की तैयारियों को गति मिलेगी।

Tags: