आगरिया वाड़ा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए समाजजन दिख रहे हैं।

आमेट। ग्राम पंचायत आगरिया वाड़ा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण समारोह में वैष्णव बैरागी समाज की ओर से सरपंच बजरंग दास वैष्णव, उप सरपंच भगवत सिंह सहित सभी वार्ड पंचों का अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने जनप्रतिनिधियों का तिलक लगाकर, इकलाई और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें चारभुजा नाथ की छवि भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

अभिनंदन समारोह में अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी समाज की ओर से एडवोकेट संरक्षक अशोक वैष्णव मंडियाणा, रमेश वैष्णव सरदारगढ़, प्रहलाद राय वैष्णव राजनगर, मुकेश वैष्णव सियाणा, सुरेश दास वैष्णव गुगली, महिला मंडल अध्यक्ष वीणा वैष्णव राजसमंद, देवगढ़ पार्षद प्रीति वैष्णव, युवा परिषद के अध्यक्ष एवं शिक्षक मुकेश वैष्णव सरदारगढ़, खुशहाल वैष्णव चारभुजा, एडवोकेट संदीप वैष्णव, श्रवण वैष्णव जेतपुरा, भरत वैष्णव, उत्सव वैष्णव सियाणा, पिंटू वैष्णव अमरतिया, विष्णु वैष्णव गुगली, लविश वैष्णव सरदारगढ़, ओलनाखेड़ा सरपंच सीमा देवी वैष्णव, सुरजबारी धर्मशाला रेलमगरा के अध्यक्ष गोवर्धन दास वैष्णव, राधेश्याम वैष्णव, मुकेश वैष्णव काबरा, तासोल के पूर्व उप सरपंच लक्ष्मण दास वैष्णव, भजन गायक लेहरुदास वैष्णव, विनय, गणेश वैष्णव लवाणा, इन्द्र दास कितेला, बालूदास बामण टुकड़ा, राजू दास ओड़ा, हीरा दास, जगदीश दास, आगरिया के उप सरपंच कन्हैयादास वैष्णव और दिनेश वैष्णव आगरिया सहित बड़ी संख्या में वैष्णव बैरागी समाज के लोग मौजूद रहे।

इस दौरान सभी समाजजनों ने आगरिया वाड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच बजरंग दास वैष्णव, उप सरपंच भगवत सिंह एवं समस्त वार्ड पंचों का पारंपरिक तरीके से स्वागत-अभिनंदन किया।

वैष्णव युवा परिषद के अध्यक्ष मुकेश वैष्णव सरदारगढ़ ने इस अवसर को गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों के सानिध्य एवं आशीर्वाद से जनप्रतिनिधियों का पदभार ग्रहण करना और उनके समक्ष जनसेवा की शपथ लेना आदर्श धार्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में अनुपम कार्य है।

ग्राम पंचायत आगरिया वाड़ा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से वैष्णव बैरागी समाज ने उनका अभिनंदन कर जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

Tags: