सचिन पायलट के जन्मदिन पर प्रतापगढ़ में गौ सेवा और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन
प्रतापगढ़ में सचिन पायलट के जन्मदिन पर नंदी गौशाला में गौ सेवा और तपस विमर्शित गृह में फल-बिस्किट वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
तस्वीर में प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता सचिन पायलट का पोस्टर लेकर खुले मैदान में खड़े हैं।
प्रतापगढ़ में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया।
जन्मदिन के अवसर पर पुलिस लाइन रोड स्थित नंदी गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां गायों को हरा चारा एवं गुड़ की सवामणी वितरित कर गौ सेवा की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के साथ गौ माता का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद नई आबादी स्थित तपस विमर्शित गृह में फल एवं बिस्किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों एवं उपस्थित लोगों को फल-बिस्किट वितरित किए गए। साथ ही केक काटकर सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सचिन पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष कमलसिंह गुर्जर, जिला महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस एवं निर्वर्तमान प्रधान भरत पारगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मदनसिंह घठेला, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रफीक शेख, प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस खातूराम मीणा, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद सुशील गुर्जर सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और सद्भाव का संदेश देते हुए सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया गया। “गौ सेवा, मानव सेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया जन्मदिन” कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा।