पिपलिया कला चौकी प्रभारी सरवर खान की सतर्कता से 4 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित सप्लायर गिरफ्तार

पिपलिया कला चौकी प्रभारी सरवर खान की सतर्कता से चार माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ और जांच अभी जारी।

Update: 2026-07-27 08:32 GMT

जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर थाना पुलिस और पिपलिया कला पुलिस चौकी को बड़ी सफलता मिली है। चार माह से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी एवं अवैध मादक पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले में अहम कामयाबी हासिल की है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर. अनुकृति उज्जैनिया तथा पुलिस उपाधीक्षक (वृत रायपुर) बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में की गई। पिपलिया कला चौकी प्रभारी सरवर खान ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना और लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रतनसिंह (42) निवासी लाखा का खेड़ा, थाना चंदेरिया, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस थाना बर में दर्ज प्रकरण संख्या 47/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 के तहत पिछले चार माह से फरार चल रहा था। वह अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

चौकी प्रभारी सरवर खान ने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में थानाधिकारी राजूराम सीरवी, चौकी प्रभारी सरवर खान, सहायक उपनिरीक्षक इंद्रसिंह, मुख्य आरक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल बलराम, कांस्टेबल होनाराम तथा कांस्टेबल वीरेंद्र की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। चार माह से फरार एनडीपीएस एक्ट के वांछित सप्लायर की गिरफ्तारी को इसी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News