नरबदखेड़ा पंचायत समिति परिसर में चुनाव व्यवस्था की चर्चा करते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दिख रहे हैं।

ब्यावर। पंचायत राज चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति नरबदखेड़ा में प्रधान एवं उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियों का जायजा लिया। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों ने निर्वाचन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान पंचायत समिति नरबदखेड़ा सभागार स्थित भारत निर्माण सेवा केंद्र में बनाए गए निर्वाचन स्थल का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ब्यावर जयपाल सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रधान एवं उप प्रधान के चुनाव को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से निर्वाचन स्थल की व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके।

Tags: