तस्वीर में गोंडखैरी के सिलाई केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण महिलाएं एवं अतिथि।

गोंडखैरी, कलमेश्वर, सितम्बर, 2026। अदाणी फाउंडेशन और निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रकल्प स्वावलंबन: कौशल विकास व महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण समारोह गोंडखैरी के वार्ड क्रमांक 1 में संपन्न हुआ। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार और आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में माननीय आमदार डॉ. आशीष देशमुख, माननीय आमदार डॉ. राजीवजी पोतदार, जिला परिषद नागपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माननीय श्री. विनायकजी महामुनी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गोंडखैरी गाँव की सरपंच सौ. वर्षा विजय अतकरी और ग्रामविकास अधिकारी मनोज गोटे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


अदाणी माइंस की ओर से सुधीर सोनी, श्री. सुनील ठोंबरे, श्री. प्रदीप मेहता, श्री. धीरज पाडोले, श्री. अक्षय डांगे और श्री. अमन सहारे उपस्थित थे। निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था के अध्यक्ष श्री. प्रकाश पांडा, हिमांशू तागडे, नूतन कांबले, अनघा मोघे, भाग्यश्री टेंभुर्कर सहित गाँव की महिलाएँ बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान आमदार डॉक्टर आशीष देशमुख और आमदार डॉ. राजीवजी पोतदार ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उपक्रम की सराहना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए ऐसे उपक्रमों के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर बीडीओ मैडम ने प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं, जिला परिषद नागपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माननीय श्री. विनायकजी महामुनी ने जिला परिषद स्कूलों के लिए लगने वाले कपड़ों के ऑर्डर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को देने के संबंध में सकारात्मक भूमिका व्यक्त की।

गोंडखैरी में शुरू हुआ यह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार के अवसर और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा। प्रकल्प स्वावलंबन के तहत शुरू किया गया यह उपक्रम गाँव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है।