नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
नोएडा में एसुस ने नया एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू किया है, जहां ग्राहकों को लैपटॉप और अन्य उत्पादों की व्यापक सर्विस सुविधा मिलेगी।
तस्वीर में एसुस इंडिया के अधिकारी नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के उद्घाटन के दौरान लाल फीता काटते हुए नजर आ रहे हैं।
ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी एसुस इंडिया ने ग्राहकों को बेहतर और आसान आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध कराने की दिशा में नोएडा में नया एसुस एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू किया है। नोएडा सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित यह सेंटर नोएडा और आसपास के इलाकों के ग्राहकों को एसुस के विभिन्न उत्पादों के लिए सर्विस सुविधा उपलब्ध कराएगा।
1,200 वर्गफुट में फैले इस एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर पर एसुस के कई उत्पादों की सर्विस मिलेगी। इनमें कंज्यूमर लैपटॉप, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) और टीयूएफ गेमिंग के गेमिंग लैपटॉप, ऑल-इन-वन पीसी, डेस्कटॉप, कमर्शियल लैपटॉप, एक्सेसरीज, गेमिंग हैंडहेल्ड्स, मदरबोर्ड, वीजीए और मिनी पीसी शामिल हैं। सेंटर पर स्पेयर पार्ट्स की सुविधा के साथ अनुभवी तकनीकी सहायता पेशेवर भी मौजूद रहेंगे। यहां इन-वॉरंटी और आउट-ऑफ-वॉरंटी, दोनों तरह की सर्विस उपलब्ध होगी।
नया सेंटर वॉक-इन ग्राहकों के लिए समर्पित टोकन प्रबंधन प्रणाली के साथ काम करेगा और ऑनसाइट सर्विस की जरूरतों को भी पूरा करेगा। ग्राहकों को वॉरंटी एक्सटेंशन पैकेज (डब्ल्यूईपी) की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उनके उत्पाद स्वामित्व अनुभव को बेहतर बनाया जा सकेगा।
एसुस इंडिया के नेशनल सर्विस मैनेजर विशाल म्हालसेकर ने कहा, “एसुस में भरोसेमंद और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर की शुरुआत हमारे सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ग्राहकों के और करीब बेहतर सपोर्ट पहुंचाने की दिशा में एक और कदम है। जैसे-जैसे कंज्यूमर, गेमिंग और कमर्शियल सेगमेंट में हमारा यूजर बेस बढ़ रहा है, हम सर्विस को और आसान बनाने, सर्विस में लगने वाला समय कम करने और जरूरत पड़ने पर ग्राहकों को एक्सपर्ट सपोर्ट देने पर लगातार फोकस कर रहे हैं।”
एसुस अपने एसुस एश्योरेंस के तहत आफ्टर-सेल्स सर्विस को लगातार बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। इसी दिशा में कंपनी ने कस्टमर सर्विस के अलग-अलग हिस्सों को बेहतर बनाने के लिए अपने सर्विस नेटवर्क और सपोर्ट सुविधाओं का विस्तार किया है।
इसमें एसुस फ्री डोरस्टेप रिप्लेसमेंट सर्विस भी शामिल है। इसके तहत वॉरंटी में आने वाली चुनिंदा एसुस एक्सेसरीज के रिप्लेसमेंट के लिए घर से ही उत्पाद पिकअप और वापस डिलीवरी की सुविधा मिलती है। इससे ग्राहकों को हर बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
एसुस ने एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अधिकृत चैनल पार्टनर्स के जरिए जेनुइन लैपटॉप बैटरी की उपलब्धता भी बढ़ाई है। इससे ग्राहकों को भरोसेमंद रिप्लेसमेंट बैटरी आसानी से मिल सकती है। साथ ही प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन सपोर्ट और वॉरंटी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
सर्विस को और पारदर्शी बनाने के लिए एसुस पार्ट प्राइस चेकर की सुविधा भी दी गई है। इसके जरिए ग्राहक रिपेयर शुरू कराने से पहले अपने डिवाइस के जेनुइन स्पेयर पार्ट्स की कीमत देख सकते हैं। इन सुविधाओं के जरिए एसुस अपनी सर्विस को ज्यादा आसान, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने पर फोकस कर रहा है, ताकि ग्राहकों को अपने उत्पाद के इस्तेमाल के दौरान बेहतर और भरोसेमंद अनुभव मिल सके।
एसुस के देशभर में 200 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं, जिनमें दिल्ली-एनसीआर में 7 सर्विस सेंटर शामिल हैं। कंपनी अपने बढ़ते कस्टमर बेस को तेज और आसान आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने के लिए अपने सर्विस नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।