अग्निवीरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, 75% जवानों को मिलेगा 2 साल का सेवा विस्तार
कैबिनेट की मंजूरी के बाद सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने की घोषणा, पहले बैच की सेवानिवृत्ति से ठीक पहले मिली राहत।
भारतीय सेना की वर्दी पहने जवान के साथ अग्निवीरों को 2 साल सेवा विस्तार मिलने का टेक्स्ट लिखा है।
भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे जवानों के लिए बड़ा फैसला सामने आया है। अब चार साल की निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने इसकी जानकारी साझा की है। इस फैसले के बाद पात्र अग्निवीरों का कुल सेवाकाल चार साल से बढ़कर छह साल हो जाएगा। कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अग्निवीरों को सेवा विस्तार देने को लेकर पहले से बैठकें चल रही थीं। इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी मिलने के साथ ही दिवाली से पहले जवानों को यह सौगात मिली है। सरकार की ओर से पहले ही 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी सेवा में शामिल करने की घोषणा की गई थी। अब शेष व्यवस्था के तहत 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त समय देने का निर्णय सामने आया है।
सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि के अनुसार, अग्निवीर के रूप में कार्यरत 75 प्रतिशत सैनिकों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। वहीं, 25 प्रतिशत अग्निवीर, जो लो प्रोफाइल रहेंगे, उन्हें यह विस्तार नहीं मिलेगा। इस तरह सेवा विस्तार का लाभ मिलने वाले जवानों का कार्यकाल चार साल के बजाय छह साल का हो जाएगा।
इस फैसले का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि नवंबर से अग्निवीरों के पहले बैच की सेवा समाप्त होने की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। भारतीय नौसेना के अग्निवीरों का पहला बैच 21 नवंबर को, वायुसेना के अग्निवीरों का पहला बैच 21 दिसंबर को और थल सेना के अग्निवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर को सेवामुक्त होने वाला था।
अब नए फैसले के तहत 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल और सेवा करने का अवसर मिलेगा। इससे पहले बैच के जवानों की निर्धारित चार साल की सेवा अवधि पूरी होने के बाद भी उन्हें अतिरिक्त समय तक सेना में बने रहने का मौका मिलेगा।